menu
सीरम क्रिएटिनिन उम्र के अनुसार नार्मल रेंज : क्या इसका स्तर जल्दी बदल सकता है- Redcliffe Labs
mcv कम होने के कारण

क्रिएटिनिन एक नेचुरल बायप्रोडक्ट है जो क्रिएटिन के टूटने के कारण बनता है। यह एक बेकार प्रोडक्ट है जो किडनी में पहुंचने पर शरीर से बाहर निकल जाता है। सीरम में क्रिएटिनिन का स्तर किडनी की फंक्शनिंग और स्वास्थ्य का डायग्नोसिस करने में मदद करता है। सीरम में मौजूद क्रिएटिनिन के स्तर की नार्मल रेंज काफी हद तक आपकी उम्र पर निर्भर करती है। यह आर्टिकल पुरुषों और महिलाओं में विभिन्न आयु समूहों में मौजूद सीरम क्रिएटिनिन स्तरों की नार्मल रेंज को बतायेगा।

वयस्कों में सीरम क्रिएटिनिन नार्मल रेंज

सीरम में क्रिएटिनिन का स्तर मुख्य रूप से आपकी मांसपेशियों (muscle) पर निर्भर करता है। कम मांसपेशियों के कारण महिलाओं में आमतौर पर पुरुषों की तुलना में क्रिएटिनिन का स्तर कम होता है। इसी तरह, वयस्कों की तुलना में बच्चों में क्रिएटिनिन का स्तर कम होता है। पुरुषों में सीरम क्रिएटिनिन स्तर की ऑप्टिमम रेंज 0.6 mg/dL से 1.2 mg/dL तक होती है जबकि महिलाओं में सीरम क्रिएटिनिन स्तर 0.5 mg/dL से 1.1 mg/dL के बीच होता है। जैसे-जैसे आप बूढ़े होते हैं, आपकी मांसपेशियां कम होने लगती हैं, जिससे नार्मल क्रिएटिनिन स्तर में कमी आती है। वयस्कों में ऐज वाइज नार्मल क्रिएटिनिन स्तर नीचे सारणीबद्ध (tabulated) है: हालांकि यह एक अपशिष्ट(waste) बायप्रोडक्टस है, क्रिएटिनिन आपके किडनी के स्वास्थ्य के बारे में बहुत सारी जानकारी देता है। किडनी का स्तर उम्र के साथ बदलता रहता है। हालांकि, एक निश्चित उम्र के बाद क्रिएटिनिन के सामान्य स्तर में ज्यादा अंतर नहीं होता है। फिर भी, आपको कभी भी क्रिएटिनिन के स्तर के लिए एक ही ब्लड रिपोर्ट पर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि एक दिन में क्रिएटिनिन के स्तर में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Source: mcv कम होने के कारण