views
अक्षरधाम मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक रहस्य
प्रवेश द्वार पर मयूर नृत्य करते हैं
अक्षर धाम का मयूर द्वार आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जैसा की नाम से ही स्पष्ट है इस धाम के द्वार पर सुंदर मोर भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस द्वार पर एक दो नहीं बल्कि लगभग 900 मोरों की नृत्य करती हुई प्रतिमाएं हैं जो आने वाले का मन मोह लेती हैं।

यह धाम इतिहास के पन्ने खोलता है
प्रभु के प्रेम रस में भिगोने वाला भक्ति द्वार पर्यटकों को बहुत लुभाता है। इस द्वार पर खड़े होने पर ऐसा अनुभव होता है जैसे कि हम सम्राट अशोक के राज महल के सामने खड़े हों। इस धाम में हम कुछ पल को यह भूल जाते हैं कि हम आधुनिक काल में जीवन जी रहें हैं। क्योंकि इस स्थल पर आकर ऐसा अनुभव होता है कि हम इतिहास के पन्नों में हजारों वर्ष पीछे चले गये हों।
पौराणिक काल की समुद्र मंथन की कहानी वास्तव में वह रहस्यमय कथा है जिसका रहस्य समुद्र से भी अधिक गहरा है।